फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल से सुरजीत होंगे अपना दल के उम्मीदवार

विज्ञापन
घोरावल विधान सभा के अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी सुरजीत सिंह पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल विधानसभा सीट पर बना ऊहापोह बुधवार को खत्म हो गया। सपा गठबंधन की सहयोगी अपना दल-कमेरावादी ने इस सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह पटेल को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। गठबंधन से टिकट की घोषणा होते ही जहां अन्य दावेदारों को झटका लगा है, वहीं नए सियासी माहौल भी बनने लगे हैं। हालांकि सपा की ओर से अभी गठबंधन उम्मीदवार के नाम की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सपा ने विभिन्न दलों के साथ गठबंधन किया है। इसमें अपना दल कमेरावादी भी शामिल है। पिछले दिनों अपना दल ने जो सात सीटें अपने हिस्से में दिखाई थीं उसमें घोरावल का भी नाम शामिल था। इसके बाद से ही यह चर्चाएं शुरू हो गई थी कि इस सीट पर सपा नहीं लड़ेगी, मगर सपा के दावेदार अपने स्तर से शीर्ष नेतृत्व से संपर्क कर अपना टिकट पक्का कराने में लगे थे। इसके चलते टिकट पर लगातार ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। यह भी दावे किए जा रहे थे कि सपा के दावेदार ही अपना दल के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। दावेदारों की उम्मीदों को झटका देते हुए अपना दल ने बुधवार को उम्मीदवार के तौर पर सुरजीत सिंह पटेल के नाम की घोषणा की। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह ने दावा किया कि सुरजीत ही इस सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद ही पार्टी ने यह नाम तय किया है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना था कि इस मामले में पार्टी नेतृत्व से संपर्क किया जा रहा है। वहां से अब तक कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है। पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।
किसानों के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार निवासी 34 वर्षीय सुरजीत ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की है। एमबीए करने के बाद वह एक फाइनेंस कंपनी भी चलाते हैं। सुरजीत ने बताया कि घोरावल विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और रोजगार की नई संभावनाएं तैयार करने के लक्ष्य के साथ वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। किसानों की समस्याएं दूर कराना भी उनकी प्राथमिकता होगी। घोरावल कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां टमाटर के किसानों को वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा और न किसानों की उपज खरीदी जा रही है। इन मुद्दों को लेकर ही वह जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

सपाइयों में छाई उदासी
अपना दल से टिकट तय होते ही समाजवादी पार्टी से दावेदारी करने वालों में मायूसी छा गई है। पूर्व विधायक और एक पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत कई दिग्गज नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। जिले की तीन अन्य सीटों पर सपा ने पहले ही उम्मीदवार तय कर दिए थे लेकिन घोरावल पर नाम घोषित न होने से कई दिनों से सियासी सरगर्मी जोरों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें