फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीटी में तकनीकी दिक्कत की वजह से ओबरा तापीय परियोजना में आई खराबी से आपूर्ति ठप 

Sun, 19 Apr 2020 09:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

रविवार शाम लाइनों पर पड़े जर्क की वजह से सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना के आईसीटी में तकनीकी दिक्कत की वजह से ओबरा ताप घर की स्टेशन सप्लाई फेल हो गयी। जिसके कारण ओबरा-सुल्तानपुर, ओबरा-डाला एव ओबरा-साहपूरी पारेषण लाइन ट्रिप कर गयी। जिसके कारण कई जनपदों में आपात कटौती की स्थिति पैदा हो गयी। रविवार शाम 7.38 बजे के करीब आईसीटी में आग लग गई।

विज्ञापन


जिसके बाद स्टेशन सप्लाई फेल हो गई। हालांकि तापघर पर इसका कोई असर नही पड़ा जिसके कारण उत्पादनरत 200 मेगावाट वाली इकाइयों पर ज्यादा असर नही पड़ा। समाचार लिखे जाने तक परियोजना प्रशासन द्वारा बंद लाइनों को चालू करने के लिए वैकल्पिक प्रयास किये जा रहे थे। स्टेशन सप्लाई फेल होने के पूर्व बीटीपीएस की 09वीं इकाई से 185 मेगावाट, 10वीं से 187 मेगावाट एवं 11वीं से 183 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें