फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में घरों में ही करें इबादत, पढ़ें नमाज, तरावीह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ बैठक की। इसमें पवित्र महीना रमजान को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शुरू होने वाले पवित्र महीना रमजान शरीफ में जिले के लोग बेहतर तरीके से रोजा रहें और मस्जिद के बजाय अपने-अपने घरों में इबादत करें। नमाज पढ़ें, तरावीह पढ़ें। जरूरी-जरूरतों के चीजों को शासन स्तर से तय किये गये समय रोजाना सुबह आठ से शाम चार बजे तक फोन करके सामानों को मंगायें। किसी भी हाल में सामाजिक दूरी को न तोड़ा जाय। मस्जिदों में दो या तीन व्यक्ति नियमित नमाज पढ़ें और जो नमाजी चाहे वह पेश ईमाम हो या मुअज्जिम वे अपना पूरा ब्यौरा पुलिस महकमे को मुहैया करायें। नामित दो या तीन नमाजियों के अलावा मस्जिद में किसी अन्य को दाखिल न होने दें। महामारी से लड़ने में सभी का सहयोग मानव जीवन की सुरक्षा व पूरे संसार की संरक्षा के लिए जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ लगाने व सामाजिक दूरी तोड़ने की अनुमति नहीं है। मस्जिदों में मात्र दो या तीन लोगों को सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा करने की इजाजत है। मस्जिद में वो ही नमाज पढ़ सकते हैं, जिनको मुस्लिम समाज की तरफ से अधिकृत किया गया है। जो नमाज पढ़ाते हैं या अजान देते हैं, उनका नाम व संपर्क नंबर पुलिस महकमें को भी मुहैया कराना होगा। बैठक में मुस्लिम धर्म गुरूओं ने रोजेदारों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली खजूर, सेवई, ब्रेड आदि की दुकानों की व्यवस्था कराने की मांग पर जिले के महत्वपूर्ण बाजारों के दुकानदारों का नाम प्रस्तुत करने को कहा है। बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान होम डिलेवरी की व्यवस्था है। डीएम ने कहा कि रमजान में एतकाफ में बैठने वाले एक या दो लोगों का नाम 20 रमजान से पहले जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाय। ताकि जांच कर अनुमति दी जा सके। बैठक में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें