फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पर जड़ा ताला

Thu, 12 Feb 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कोई सुनवाई न होने पर गुरुवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। चेताया कि मांग पूरी होने पर ही ताला खोला जाएगा। अनशन पर बैठे कर्मी के स्वास्थ्य परीक्षण को भी कोई डाक्टर नहीं पहुंचा।

गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के कई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुंवर शैलेंद्र सिंह बेमियादी अनशन पर बैठे हैं
विज्ञापन


जबकि दो अन्य कर्मचारी अपनी अलग मांग को लेकर धरने पर हैं। गुरुवार को अनशनकारी की हालत बिगड़ने और अधिकारियों द्वारा अब तक मांगों की सुनवाई न करने के विरोध  में कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी की और विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे कर्मी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए भी कोई डाक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। इसे   लेकर कर्मचारियों में असंतोष है।

उधर, अपनी एक सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने भी शुक्रवार से बेमियादी अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें