फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

Thu, 12 Feb 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को मऊ गांव में मऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष भंते अरुण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि महामानव बुद्ध का आंदोलन अशिक्षा, जाति, पात, छूआछूत, भेदभाव, अन्याय, अत्याचार, शोषण, हिंसा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ था।

महामानव बुद्ध ने सभी को अंधकार से दूर होने का रास्ता दिखाया है। मुख्य वक्ता यूपी के पूर्व मंत्री भंते राकेश मौर्य ने कहा कि गौतम बुद्ध के दिखलाए और बताए गए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कभी भी परेशान नहीं हो सकता।
विज्ञापन


अंधविश्वास के मकड़जाल से निकल कर स्वस्थ समाज की स्थापना करने की आवश्यकता है। जादूगर भंते बुद्ध प्रकाश ने तरह-तरह के करतब दिखा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संयोजक सुमंत सिंह मौर्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीनारायण कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह मौर्य, सत्य नारायण, दयाशंकर निषाद, मनोज कुशवाहा, शिव नारायण कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें