कनछ गांव के नारायनडीह में हर घर जल योजना के तहत निर्मित ट्रीटमेंट प्लांट में हुई चोरी में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
जिले में हर घर जल योजना का कार्य एसीसी कंपनी के माध्यम से हो रहा है। कंपनी के पटवध स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से पिछले दिनों शटरिंग प्लेट, जैक, चैनल सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की थी।
पुलिस ने सोमवार को नरायनडीह के पास से चार चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कनछ के पप्पू, चंद्रभान, जितेंद्र और अजय के रूप में हुई। उनके पास से चार शटरिंग प्लेट, दो जैक, एक चैनल, एक लोहे का प्लेट व लोहे का राड बरामद हुआ।
एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।