फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू साइट पर चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के एक बालू साइट पर मंगलवार की रात ट्रक चालकों व बालू साइट के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे से मारपीट में दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए। ट्विटर पर शिकायत के बाद डीआईजी मिर्जापुर के निर्देश पर बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बालू साइट पर मंगलवार की रात लगभग एक बजे पार्किंग में नंबर लगाने की बात को लेकर बालू साइट के कर्मचारी ट्रक चालकों से उलझ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए। एक युवक गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। रात में ही किसी ने घटना की जानकारी थाने पर दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं गया। उधर मारपीट में घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, किसी ने ट्विटर पर घटना की सूचना मिर्जापुर डीआईजी को दी। डीआईजी आरके भारद्वाज ने सोनभद्र पुलिस को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। दूसरे दिन बुधवार को जुगैल थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें