फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: छोटी से बात पर जमकर चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया, जाने क्या है मामला

Sat, 24 May 2025 05:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव में छोटे बच्चे के काम पर पड़ोसियों ने एतराज जताया और बाद में मारपीट शुरू हो गई। घटना में पिता बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलदहा गांव में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई-भाभी ने युवक को लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। वह फूल के पौधे पर बच्चे द्वारा लघुशंका किए जाने से नाराज थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेलदहा गांव निवासी श्रीराम के पुत्र राजेंद्र और वीरेंद्र अगल-बगल रहते हैं। शुक्रवार को वीरेंद्र के पुत्र ने राजेंद्र के घर में लगे फूल के पौधे पर लघुशंका कर दिया। यह बात राजेंद्र और उसके घरवालों को नागवार लगी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी विवाद में राजेंद्र, उसकी पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडा लेकर वीरेंद्र पर हमला कर दिया।

उसकी जमकर पिटाई की। बीच बचाव में आए पिता श्रीराम को भी धक्का दे दिया। किसी तरह वीरेंद्र को उनके चंगुल से छुड़ाया गया। गंभीर हाल में परिजन उसे चोपन सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि मामूली विवाद में बड़े भाई, उसकी पत्नी व बेटी ने मिलकर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें