बभनी। विकासखंड बभनी के चक चपकी और बभनी ग्राम पंचायत में बुधवार को स्टेट क्वालिटी मॉनिटर ने मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया।
स्टेट क्वालिटी मानिटर मानिकचंद सबसे पहले चक चपकी गांव पहुंचे। यहां मनरेगा से कारीडाड़ में बनी नाली व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। कार्य के प्रति संतोष जाहिर किया। इसके बाद बभनी में बने संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में मानक व गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रविकुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंदन सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।