सपा की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता रोशनलाल यादव एवं हरिराम चेरो की अगुवाई में रैली निकाली गई। सिलथम पटना गांव में जनसभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान रोशन लाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के हितों के लिए संकल्पित हंै। हरिराम चेरो ने कहा कि पंचायत चुनाव में सोनभद्र, मिर्जापुर एवं चंदौली के आदिवासियों के लिए आरक्षण की मांग की जाएगी।
अध्यक्षता अमरनाथ चेरो, संचालन संजय दूबे ने किया। इस मौके पर राजेश यादव, फूलचंद, प्रभुनारायण आदि रहे।