फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर राबर्ट्सगंज में गैस सिलिंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत का विरोध रिक्शा चलाकर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रामलीला मैदान के पास विरोध प्रदर्शन के बाद हुई सभा में सपा के नगर अध्यक्ष कामरान खान ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यक, मजदूरों और आदिवासियों का शोषण किया जा रहा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार जब नहीं बनी थी तो उन्होंने वादा किया था कि डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर व घरेलू वस्तुओं का दाम घटाया जाएगा लेकिन जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम सीमा पर है। धरना प्रदर्शन में अफरोज खां, मोहन जायसवाल, सुरेश कुशवाहा, अमित अग्रहरि, राजेश, सुरेश अग्रहरि, शमशेर खां, लाखन खां, छोटू, सैफ जमाल उल्लाह खान मौजूद रहे। उधर सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे पर नुक्कड़ सभा की। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ने से जनता परेशान है। अभिभावक फीस तक नहीं दे पा रहे। सरकार के बजट से भी जनता में निराशा बढ़ी है। इस मौके पर पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, पुष्पा केसरी, सुनीता भारद्वाज, चंद्रावती भारती, निर्मला, आशा, शकुंतला सोनकर, समलावती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें