फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के वाहन चालक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के पिता जिले में एसपी के चालक हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे लोहरा गांव के पास राजमार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे पुलिस चौकी सुकृत के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मृतक की पहचान एसपी अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के चालक फैजान खान के पुत्र जीशान (23) निवासी चकिया चंदौली के रूप में की। जीशान अपने घर से बाइक से पुलिस लाइन चुर्क जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। चोपन: कस्बा स्थित एक बैंक के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार इमरान अहमद (26) निवासी प्रीतनगर चोपन घायल हो गए। आसपास के लोग घायल को सीएचसी चोपन ले गए। डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें