फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्थिर बनी हुई है बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में एक माह से अधिक समय से बिजली की मांग स्थिर बनी हुई है। इस दौरान अनपरा के बिजली घरों से लगातार पूर्ण क्षमता से उत्पादनरत रहने के कारण सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में पावर कॉरपोरेशन को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले एक माह से बिजली की अधिकतम मांग लगातार 15 से 16 हजार के मध्य बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम मांग की स्थिति भी एक समान है। इस दौरान अनपरा परियोजना की इकाईयां निरंतर फुल लोड पर संचालित की जा रही हैं। सोमवार को अनपरा ए से 424, बी से 895 व डी परियोजना से 957 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। हालांकि लैंको की इकाइयों से अवश्य क्षमता से कम 854 मेगावाट उत्पादन किया गया।
अनपरा की पहली इकाई से उत्पादन शुरू
तकनीकी खराबी के कारण बंद अनपरा परियोजना की पहली इकाई से सोमवार को विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। प्रबंधन के अनुसार परियोजना की सभी सात इकाइयों से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। सोमवार शाम को प्रदेश में बिजली की मांग 10196 मेगावाट दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें