फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन नए कानूनों के बारे में रिक्रूट से पूछे एसपी ने सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में चल रहे नवीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीसी कक्षा का भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम और पद्धति की जानकारी ली। प्रशिक्षणरत रिक्रूटों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिक्रूटों से तीन नए आपराधिक कानून को लेकर प्रश्न पूछे। उन्होंने इन कानूनों के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों, पुराने कानूनों से अंतर और व्यावहारिक पुलिसिंग में इनके प्रभाव को लेकर रिक्रूटों की समझ का आकलन किया। कई रिक्रूटों के दिए गए उत्तरों की सराहना करते हुए उन्होंने और बेहतर तैयारी पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी और व्यावहारिक समझ के बिना आधुनिक व प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण अवधि में सभी रिक्रूट नियमित रूप से कानूनों का अध्ययन करें, केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करें और फील्ड में कानूनों के सही अनुप्रयोग को प्राथमिकता दें। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम, वाचक लक्ष्मण पर्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें