राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन किनारे सोमवार की दोपहर एक युवक का शव पड़ा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिर गया और चोट लगने के कारण मौत हो गई। दोपहर तक कोहरे की स्थिति बनी रही। धूप खिलने पर लोग रेलवे पटरी की तरफ गए, तब शव पर उनकी नजर पड़ी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उसके शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।