फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: बसपा को झटका, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल; डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

Fri, 01 Dec 2023 02:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

राबर्ट्सगंज निवासी नरेंद्र कुशवाहा वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए भदोही-मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में मड़िहान विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी भी रहे।
विज्ञापन
Sonebhadra: बसपा को झटका, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सियायत में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ। बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र कुशवाहा के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन

राबर्ट्सगंज निवासी नरेंद्र कुशवाहा वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए भदोही-मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2022 के चुनाव में मड़िहान विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी भी रहे। पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम माेदी और सीएम योगी के अथक परिश्रम वाली राजनीति देखकर भाजपा में आने का फैसला लिया। संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें