फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोन पंप कैनाल में पांच दोस्त गए थे नहाने, दो डूबे, एक का मिला शव, एक लापता

Mon, 27 Jun 2022 02:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोन पंप कैनाल में सोमवार दोपहर पांच युवक नहाने गए थे। नहाने के दौरान अभिषेक डूबने लगा। उसे डूबता देख परमहंस और शशांक बचाने पहुंचे तो वो भी डूबने लगे। तीनों युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चुर्क से करीब चार किलोमीटर दूरी पर सोन पंप कैनाल में सोमवार को  नहाते समय तीन युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो युवकों को बाहर निकाला, जिसमें एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का घंटों बाद भी पता नहीं चल पाया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


चुर्क के पास स्थित सोन पंप कैनाल में सोमवार दोपहर पांच युवक नहाने गए थे। नहाने के दौरान अभिषेक निवासी छपरा (बिहार) डूबने लगा। उसे डूबता देख परमहंस निवासी चुर्क और शशांक निवासी नई कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज उसे बचाने पहुंचे तो वह भी डूबने लगे। तीनों युवकों को डूबता देख किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।

तत्काल ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत से परमहंस और शशांक को बाहर निकाल लिया गया, जबकि अभिषेक का पता नहीं चल पाया था। दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शशांक को भी मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें