फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 28 Nov 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

नगर के भलुआ टोला निवासी मो अख्तर अली की सिनेमा रोड पर ओबरा सिनेमा मटेरियल के नाम से दुकान है। इसी दुकान के सहारे से वह अपना एवं अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। बीती रात शार्ट सर्किट होने से दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी।शार्ट सर्किट होने से बिजली का तार पोल से टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
Sonebhadra: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिनेमा रोड पर मंगलवार की रात लगभग सवा बारह बजे शार्ट सर्किट होने से सिलाई मटेरियल की दुकान में भीषण आग लग गयी। सूचना पाकर जब तक आस-पास के लोग व दमकल विभाग आग पर काबू पाता लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखो का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

विज्ञापन

नगर के भलुआ टोला निवासी मो अख्तर अली की सिनेमा रोड पर ओबरा सिनेमा मटेरियल के नाम से दुकान है। इसी दुकान के सहारे से वह अपना एवं अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। बीती रात शार्ट सर्किट होने से दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी।शार्ट सर्किट होने से बिजली का तार पोल से टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। सूचना पाते ही बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बाधित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आग का विकराल रूप देखकर अगल-बगल दुकान वाले भी एतिहातन अपनी-अपनी दुकानों को खाली कर दिये। आग की लपटें देख मौके पर मौजूद लोग आपने-अपने घरों से बाल्टी में पानी व बालू भर के आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इतने में किसी ने ओबरा पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर इंस्पेक्टर हरबीर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित अख्तर अली ने बताया कि दुकान में लगभग 6 से सात लाख का सामान था, साथ से 25 हजार नकद जो कि जलकर राख हो गया।उन्होंने बताया कि उक्त दुकान ही उनके एवं उनके परिवार का जीवकोपार्जन का साधन था। दुकान के जल जाने से बहुत बड़ी विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुचे ओबरा थाना प्रभारी देवीवर सिंह भी बचाव कार्य मे जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें