सोनभद्र जिले में 24 घंटे के दौरान 33 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें हिंडालको कालोनी रेणुकूट परिसर के 13 लोग हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 557 हो गई। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एस.के उपाध्याय ने की है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक 321 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 236 हो गए। संक्रमित मिले लोगों के आवास और आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के सीओ राजकुमार त्रिपाठी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। डीएम एस. राजलिंगम ने राबर्ट्सगंज, दुद्घी और घोरावल एसडीएम को कंटेनमेंट एरिया में रह रहे लोगों को जरूरत की सामग्री होम डिलीवरी कराने का निर्देश दिया है।