औड़ी में सासंद पकौड़ी लाल कोल से वार्ता करते साडा के सदस्य के सी जैन व अन्य
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा है कि सिंगरौली व सोनभद्र को केंद्र शासित राज्य बनाए जाने की मांग संसद में उठाई जाएगी। यह आश्वासन मंगलवार को सांसद ने मंगलवार को शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के नामित सदस्य केसी जैन ने सहयोगियों के साथ सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को दिया।
उन्होंने सिंगरौली व सोनभद्र को केंद्र शासित राज्य घोषित करने सहित औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही तथा क्षेत्र में बेपटरी हो चुकी विद्युत व्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता व साडा के नामित सदस्य केसी जैन ने करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन का कार्य धीमी गति से चलने की शिकायत की। उन्होंने ऊर्जांचल के विकास के लिए सोनभद्र- सिंगरौल को केन्द्र शासित राज्य घोषित कराए जाने की मांग की। सांसद पकौड़ी लाल कोल ने यह मसला सदन में उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अजीत सिंह कंग, कृष्णा सिंह, रविजीत सिंह कंग, बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे।