फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो शालाओं में दो ट्रैक्टर पराली पहुंचाने पर मिलेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में स्थापित सरकारी गो शालाओं में दो ट्रैक्टर पराली पहुंचाने वाले किसान को गो वंशों के गोबर की खाद (एक ट्रैक्टर कम्पोस्ट) दी जाएगी। किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के साथ ही स्थानीय बाजारों, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये बातें जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, रबी कृषि वैज्ञानिक संवाद, फसल पराली प्रबंधन गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती के साथ ही रोजाना आमदनी की खेती व बागवानी आदि पर विशेष ध्यान देकर वैज्ञानिक खेती करते हुए कम लागत में अधिक अन्न उपजाकर आत्म निर्भर बनें।
विज्ञापन

किसान ज्यादा से ज्यादा उन्नतशील बीजों व जैविक खाद का उपयोग करें तथा एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए धान की पराली को न जलाएं ताकि पर्यावरण का संतुलन भी बना रहें। डीएम, राजलिंगम व सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कृषि व उद्यान मेला का शुभारंभ फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलित करके किया। किसान मेला, प्रदर्शनी में जिले के विभागों के लगी स्टालों का अवलोकन किया। अवलोकन के साथ ही स्टालों में लगी कृषि से जुड़े जरूरतमंद सामानों के उपयोगिता के बारे में जाना और अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव भी प्रस्तुत किये।
डीएम ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दायित्व है कि वे कम लागत के आधार पर अधिक उत्पादकता वाली वैज्ञानिक खेती समय से किसानों को करने के लिए जागरूक करें । समयबद्ध तरीके से उन्नतषील बीज, उर्वरक आदि मुहैया करायें ,ताकि किसान वैज्ञानिक खेती के जरिये कम खर्चे पर अधिक पैदावार करके आत्म निर्भर बनें। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य विजय पाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, एक्सईएन विद्युत सर्वेश कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार, सहायक निदेशक रेशम रणवीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदनसेन सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, प्रगतिशील किसान लालजी तिवारी, बाबू लाल मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें