सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमा के समीप रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। बुधवार की सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक लाल रंग की शर्ट पहने था। एक मिट्टी का चिलम और पास में कपड़े की गठरी भी मिली, जिसमें कुछ नए कपड़े रखे थे।