फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला के समीप बुधवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। मनबढ़ों ने एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने चार युवकों को धर दबोचा। वहीं पुलिस मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न तीन बजे राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप पुराने विवाद को लेकर दो युवकों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और दूसरे युवक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने कई स्थानों पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि मारपीट में शामिल पकड़े गए राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी रोहित, कृष्णा सोनी, आकाश और बभनौली गांव निवासी शिवा का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें