फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सड़क हादसे में इंटर के छात्र समेत दो की मौत, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में 12वीं के छात्र समेत दो की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रतवल गांव निवासी संजय पाठक का पुत्र निखिल (18) इंटर का छात्र था। सोमवार को वह किसी काम से राबर्ट्सगंज आया था। काम पूरा होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तियरा गांव के पास अचानक किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निखिल और तियरा गांव निवासी रामजी (70) को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद शिनाख्त होने पर सूचना घरवालों को दी गई। निखिल दो भाइयों में बड़ा था। जवान बेटे की मौत से पिता राजेश व मां अंजू पाठक सहित अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना किस वाहन से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें