फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: तालाब खुदाई का काम कागजों पर ही करा दिया, जांच में खुली पोल तो ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी समेत चार पर केस दर्ज

Thu, 30 Apr 2020 05:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना पुलिस ने चतरा ब्लाक के पन्नूगंज ग्राम पंचायत में तालाब खुदाई में अनियमितता के आरोप में प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक के खिलाफ धन गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा की तहरीर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत पन्नूगंज में मनरेगा के तहत तालाब की हुई खुदाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वित्तीय वर्ष 2018-19 का है। आरोप है कि पन्नूगंज के राजस्व गांव पचोखर में लक्ष्मी नारायण के खेत में तालाब खुदाई का कार्य कागज पर ही कर दिया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की।

इसकी भनक लगते ही ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगवाकर रात में खुदाई करवा दी। डीएम ने डीसी मनरेगा तेजभान सिंह से शिकायत कर जांच कराई। जांच में ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी अमरेश चंद्र, तकनीकी सहायक शिवदत्त मिश्रा और रोजगार सेवक सतेंद्र देव पांडेय द्वारा  1.80 लाख रुपये के गबन कर लिए जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्रा ने बुधवार को सरकारी धन के बंदरबाट करने के आरोप में प्रधान समेत सभी चारो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चारो आरोपियों के खिलाफ  सरकारी धन के बंदरबाट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें