फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः जाम नालियों के बगल में खोदे गड्ढे नहीं भरे, खतरे का अंदेशा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड़ वीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप जल निकासी के लिए खुदी नाली।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया था। जाम नालियों से पानी निकासी अवरुद्ध हुई तो आनन-फानन जगह-जगह गड्ढे खोकर नालियों से पानी निकाला गया। पानी निकलने के कई दिनों बाद भी इन गड्ढों को ढंका नहीं गया। बीच सड़क नालियों के किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे खतरे का सबब बने हुए हैं। आते-जाते लोगों को इसमें गिरने का भय बना हुआ है। खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

30 ओर 31 जुलाई की रात में महज 24 घंटे के दौरान 111 मिमी. वर्षा दर्ज की गई थी। अचानक हुई तेज बारिश से नगर के अंबेडकरनगर, नई बस्ती, सिविल लाइन रोड, फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन पर जगह-जगह पानी भर गया। नगर पालिका के नाली सफाई अभियान की पोल खुल गई थी। निकासी के लिए बनी नाली जाम होने से बारिश का पानी घंटों तक सड़क पर ही लगा रहा। आनन फानन वैकल्पिक तौर पर जाम नाली के बगल में गड्ढों को खोदकर और मैनहोल के ढक्कनों को उठाकर पानी निकाला गया।
एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी यह गड्ढे जस के तस हैं। तेज बारिश के दौरान जलभराव पर गड्ढे पूरी तरह सड़क में मिल जाते हैं। ऐसे में राहगीरों के लिए खतरे की आशंका बराबर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका के लोग इन गड्ढों को बंद करवाने और जाम नालियों की सफाई का इंतजाम नहीं कर रहे। ईओ प्रदीप गिरी ने बताया कि जहां भी नालियां जाम हैं, उन्हें साफ कराया जा रहा है। अचानक भारी बारिश होने से थोड़ी दिक्कत थी। कुछ जगहों पर लोगों ने खुद से गड्ढा कर दिया था। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें