फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सभासद-ठेकेदार में ठनी, पेयजल को तरसे नगरवासी, चार साल से शोपीस बना है पानी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के नगर पंचायत चुर्क-गुरमा के वार्ड नंबर नौ में सभासद और ठेकेदार की आपस में ठन जाने से पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए जिस टंकी की मरम्मत करने के लिए दो माह पूर्व टेंडर हुआ उसका काम पूरा होते नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ में बनी पेयजल टंकी चार वर्ष से खस्ताहाल में है। स्थानीय लोगों ने टंकी के मरम्मत की मांग की तो टेंडर नगर पंचायत से पास कर दिया गया, मगर बात इससे आगे नहीं बढ़ सकी। मरम्मत कार्य का ठेका मुंडेश्वरी कंट्रक्शन को मिला है। इसी फर्म को एक नाली निर्माण का कार्य भी मिला था, जिसके निर्माण में मानक को लेकर स्थानीय सभासद और संबंधित फर्म के पार्टनर में ठन गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। काम ठप होने से आम जनता पेयजल की समस्या से परेशान है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि ठेकेदार के पत्र से नगर पंचायत ही हंसी का पात्र हो गया है। अब तो जनहित को देखते हुए कार्य तो उन्हीं से कराना है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें