फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः काशी विद्यापीठ के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर सोनभद्र के ओबरा पीजी कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को प्राचार्य को मांग पत्र सौंपने से पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने मांग की है कि बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं की पुन: परीक्षा कराई जाए या उन्हें सही अंक देकर पास किया जाए। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन हो।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि बीए व बीएससी के कई छात्रों के परीक्षा परिणाम में फेल या बैक आया है। प्रथम खंड में इन परीक्षार्थियों को 70 फीसद अंक मिले हैं। वहीं इस वर्ष अंतिम खंड में उसी परीक्षार्थी को 50 फीसद से भी कम अंक मिला है। वहीं प्रथम खंड में 50 फीसद पाने वाले छात्रों को तृतीय खंड में 65 फीसद से अधिक अंक मिला है। छात्रों ने परीक्षकों पर मनमाने तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्रों ने कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी सौंपा है। आंदोलन की चेतावनी दी। छात्र संघ महामंत्री धीरज यादव, मोहित मोदनवाल, आदर्श गुप्ता, हरिओम यादव, हर्ष जायसवाल, रामप्रवेश, रितेश मिश्रा आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें