फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ओबरा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित, भड़के छात्रों की नारेबाजी, धरने पर बैठे

Tue, 28 Dec 2021 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
छात्रों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के ओबरा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे छात्र नेताओं को मंगलवार की सुबह झटका लगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले कॉलेज प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया है। सुबह इसकी सूचना मिलते ही छात्र भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में भारी फोर्स मौके पर पहुंची। नाराज छात्रों को मनाने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज प्रशासन ने पिछले दिनों अधिसूचना जारी की थी। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गए थे। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी। सुबह जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो वहां चुनाव स्थगित होने का नोटिस चस्पा देख सन्न रह गए।

प्राचार्य और चुनाव अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान समय में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की है। इसके अलावा नए कोविड गाइडलाइंस, प्रशासनिक व्यस्तता और अन्य अपरिहार्य कारणों से वर्ष 2021-22 का छात्र संघ चुनाव अग्रिम आदेश के लिए स्थगित किया जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नोटिस देखकर चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवार और उनके समर्थक भड़क उठे। कॉलेज प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में भारी फोर्स कॉलेज पहुंच गई। नाराज छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें