फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 परिषदीय स्कूलों में लगेगी वेंडिग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नीति आयोग की तरफ से निर्धारित अति पिछड़े जिलों की सूची में शामिल सोनभद्र के 24 परिषदीय विद्यालयों (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) में सेनेटरी नैपकीन वेडिंग मशीन लगाई जाएगी। इससे छात्राओं को नि:शुल्क नैपकीन मिलेगी। इस्तेमाल किए नैपकीन को नष्ट करने के लिए इलेक्ट्रिक इंसीनिरेटर भी लगाया जाएगा। मशीन लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्यदायी संस्था को विद्यालयों की सूची उपलब्ध करा दिया है। अगले सप्ताह से परिषदीय विद्यालयों में वेडिंग मशीन लगाए जाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था हेल्दी वेजिंग इंडिया के विकास पांचाल के मुताबिक किशोरियों को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए सरकार सेनेटरी पैड्स को बढ़ावा दे रही हैं। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया जाता है। इसके लिए अब स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन लगाई जा रही है। साथ ही उपयोग किए गए पैड को नष्ट करने के लिए इलेक्ट्रिक इंसीनिरेटर भी लगाया जाएगा। मशीन लगाने का काम प्रदेश के आठ अति पिछड़े जिलों में कुल 180 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चल रहा है। सोनभद्र जनपद में 25 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का चयन हुआ है। विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें