फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों को निकालने के चक्कर में युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में स्थित तालाब में रविवार को डूबने से गुलजार अहमद (30) की मौत हो गई। युवक शिकारियों द्वारा मारे गए प्रवासी साइबेरियन पक्षी को तालाब से निकालने का प्रयास कर रहा था। युवक को डूबता देख एक अधेड़ उसे बचाने पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कुछ शिकारी बंदूक से तालाब के पास प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे थे। शिकार के दौरान कुछ पक्षी तालाब में गिर पड़े। तालाब में गिरे पक्षियों को निकालने के लिए बरकन्हरा निवासी गुलजार अहमद (30) पुत्र जलाल अहमद तालाब में उतर गया, लेकिन गहरा पानी होने से वह डूबने लगा। गुलजार को पानी में डूबते देख उसे बचाने के लिए उसी गांव के रहने वाले मुहम्मद शाकिर (50) पुत्र मुहम्मद सत्तार ने छलांग लगा दी। तालाब में डूबने से गुलजार की मौत हो गई, जबकि मुहम्मद शाकिर बड़ी मुश्किल से पानी से बाहर निकल कर अचेत हो गया। पुलिस पंचायतनामा के बाद शव को जिला अस्पताल ले गई। प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक गुलजार दो भाइयों में बड़ा था। गुलजार से पांच साल, तीन साल और छह महीने की तीन पुत्रियां हैं। कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें