फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः ब्लॉकों में मनाया जाएगा गरीब कल्याण दिवस, कृषि योजनाओं के बारे में दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को जिले के सभी ब्लॉकों में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत 10 हजार तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों व कृषि रक्षा उपकरणों का स्टाल लगाया जाएगा। उपकरणों के अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष इच्छुक किसानों का पंजीकरण एवं उनके द्वारा लिए जाने वाले यंत्रों की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर कराते हुए मौके पर ही सत्यापन किया जाएगा। तत्पश्चात सब्सिडी भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी किसान नजदीकी ब्लॉक कार्यालय में आयोजित गरीब कल्याण दिवस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें