Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की घोरावल पुलिस को बुधवार को उस समय सफलता हाथ लगी जब वह खुटहा बाइपास तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। चोरों का गिरोह का मुखिया तेंदुई निवासी विवेक यादव है। उसके घर में चोरी के छह अन्य बाइक रखे हुए हैं। पुलिस ने सभी बाइक बरामद कर लिया।
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य स्थानों से चोरी सात बाइक भी बरामद हुई। गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि बुधवार की सुबह घोरावल पुलिस खुटहा बाइपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवर दो युवक पहुंचे। उनके पास बाइक के कागजात नहीं थे।
विज्ञापन
...तो बताने लगे सच
पूछताछ में उनकी पहचान घोरावलले गुरुवल गांव निवासी सतीश कुमार यादव और तेंदुई निवासी ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह बाइक डेढ़ वर्ष पहले जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहा से चुराई गई है। इसके अलावा उनके पास जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर से चुराई गई अन्य बाइक भी हैं।
चोरों ने बताया कि वह आसपास के जिलों से बाइक चुराते हैं। इसके बाद चेसिस रगड़ देते हैं और नंबर प्लेट निकालकर कम दाम में बेच देते हैं। उनका गिरोह का मुखिया तेंदुई निवासी विवेक यादव है। उसके घर में चोरी के छह अन्य बाइक रखे हुए हैं। पुलिस ने सभी बाइक बरामद कर लिया।
विवेक यादव हत्थे नहीं चढ़ सका। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में घोरावल के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, कस्बा चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह, एसआई अजय पांडेय आदि शामिल रहे।