फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यात्रियों से भरी बस पलटी, चार महिलाओं समेत 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा के रोगही मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस बागेसोती से ओबरा जा रही थी। हादसे में बस सवार 12 यात्री घायल हुए। उन्हें कोन सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में शंभूनाथ सलैयाडीह, विजय, सीता देवी बागेसोती, बलिराम हर्रा, सुदर्शन गौरासिंहा, शिवम, अमित, आनंद कुमार, आकृति, अंजू जायसवाल छुहियामाटी, आगोश चेरो हर्रा, पानपति शर्मा घायल हुए। उन्हें कोन सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो गड्ढायुक्त सड़क के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि बस को जेसीबी से हटाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। घायलों का समुचित उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें