फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र की पुलिस प्रदेश में अव्वल, मॉनीटरिंग और शिकायतों का निस्तारण प्रमुख वजह

Fri, 10 Oct 2025 12:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले को आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसकी प्रमुख वजह सभी थानों में जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई और सतत मॉनिटरिंग है। 
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर की आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि के पीछे सतत मॉनीटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई प्रमुख वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन


जिले के सभी थानों में जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की गई, जिसके चलते न केवल जनपद स्तर पर बल्कि मंडल और राज्य स्तर पर भी सोनभद्र पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि पर समस्त थाना प्रभारियों और कर्मियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि आईजीआरएस रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग का परिणाम है। शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोनभद्र पुलिस इस दिशा में निरंतर काम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें