फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बड़े पिता ने भतीजे को मारी गोली, रंजिश से जुड़ा है मामला, हालत गंभीर; रेफर

Sun, 07 Jul 2024 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: रविवार को किसी विवाद को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी बीच बड़े पिता ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। बंदूक देख युवक भागने लगा, तभी उसके बड़े पिता ने उस पर फायर कर दिया। युवक की हालत गंभीर है, उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर शाम रंजिश में बड़े पिता ने भतीजे को गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बाजूतारा गांव में दो भाइयों में विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर रविवार की देर शाम दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद गुलाब सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक भतीजे शिवा सिंह (30) पुत्र जंग बहादुर पर तान दी।

शिवा वहां से भागने लगा, तब तक गुलाब सिंह ने फायर कर दिया। गोली शिवा के कंधे के पास लगी। आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी, एसओ सत्येंद्र राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बड़े पिता ने सगे भतीजे को गोली मारी है। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है। परिजनों से तहरीर लेकर शीघ्र की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें