आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में साेनभद्र को प्रदेश में पहली रैंक मिली है। कुल 97.69 प्रतिशत अंक के साथ जिला सबसे अव्वल रहा। डीएम ने इसका श्रेय अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास व निरंतर मॉनिटरिंग को दिया है।
समस्याओं से पीड़ित लोगों को गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए शिकायत निवारण की ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। इसके तहत पोर्टल पर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसका समय सीमा के अंदर समाधान करते हुए संबंधित विभाग को रिपोर्ट देनी होती है।
शासन स्तर से फोन कर शिकायतकर्ता का फीडबैक भी पूछा जाता है। आईजीआईआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला रैंक पाया है। डीएम बद्नीनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अफसरों-कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से यह संभव हुआ है। आगे भी इस उपलब्धि को बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी।