फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः कूड़ा फैलाने पर देना होगा जुर्माना, दुद्धी नगर में गंदगी देख एसडीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बुधवार को दुद्धी नगर पंचायत में साफ-सफाई का जायजा लिया। नगर में गंदगी देखकर नगर पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई और नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने नगर के डीआर पैलेस के पास बने नहर का निरीक्षण किया। नहर में कूड़ा देखकर नाराजगी जताई। ईओ भारत सिंह को निर्देशित किया कि नगर में कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालों को नोटिस देकर जुर्माना लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने आसपास निवास कर रहे लोगों को भी कूड़ा नहर या नाली में न फेंक कर कूड़ेदान में डालने की अपील की। सड़क के पास स्थित दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान के आसपास कूड़ा करकट दिखाई दिया तो जुर्माना वसूला जाएगा। कलकली बहरा, कांशीराम आवास तथा रामनगर में भी बने नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह नगर आपका हैं और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्योंकि सफाई सबसे जरूरी हैं।
उप जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देशित किया कि कस्बे की साफ सफाई नियमित होना चाहिए। जरूरत के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते रहें ताकि नगर में मच्छरों का प्रकोप न बढ़ सके। चेतावनी दी कि एक सप्ताह बाद पुन: नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें