फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश प्रभारी पर कार्रवाई की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर सोनभद्र के वैनी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदेश प्रभारी की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि कमलेश गुप्ता संघ के सबसे सरल, सौम्य, दूरदर्शी, सक्रिय व लोकप्रिय नेता हैं। पिछले एक दशक से ग्राम रोजगार सेवकों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। इनके विरुद्ध अपर मुख्य सचिव के आदेश पर हुई कार्रवाई को जनपद ही नहीं समूचे प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक आहत हैं।
वीरेंद्र कुमार व सुरेश ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता पर की गई कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। लालू प्रसाद, जिलाजीत यादव, उमेश कुमार, अमरपति राम, चंद्रमणि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें