बभनी ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी को चाभी वितरण करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के बभनी ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को आवासों की चाबी वितरित की गई। पीएम व सीएम से वीडियो कांफेंसिंग के जरिये कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विभिन्न गांवों से आए हुए 30 लाभार्थियों को ब्लाक प्रमुख राजन सिंह और खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने चाबी दी। राजन सिंह ने सभी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के आम जनता के लिए चलाए जा रहे अनेक योजनाओं के विषय पर चर्चा की और कहा की सभी जरूरतमंद इस योजना का लाभ ले सकते हैं। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पिछले सत्र और चालू सत्र के लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां दे दी गई हैं और अब तक जो लोग अपना आवास पूरा नहीं करा पाए हैं उन्हें जल्द पूरा कराने की हिदायत दी गई है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत काशीराम ठाकुर, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजयभान सिंह, सेक्रेटरी पार्थराज सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि रहे।