फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र डिपो को जल्द मिलेंगी चार नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जल्द ही सोनभद्र डिपो को रोडवेज की चार नई बसें मिलने की उम्मीद हैं। विंध्यनगर डिपो को भी नई बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों डिपो में बसों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही यातायात सुगम बनाने में परिवहन निगम को सहूलियत होगी। सोनभद्र डिपो में इस समय कुल 61 बसें शामिल हैं। इसमें 57 बसें रोडवेज की और चार अनुबंधित हैं। इनका संचालन जिले के विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। तीन माह पहले तक 60 बसें ही थी। एक नई बस मिलने के बाद संख्या बढ़कर 61 हुई है। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो दिसंबर माह तक सोनभद्र डिपो को चार नई बसें मिलने की उम्मीद की जा रही है। विंध्यनगर डिपो में इस समय कुल 44 बसें संचालित हो रही है। विंध्यनगर डिपो में एक भी अनुबंधित बस नहीं है। विंध्यनगर डिपो को भी कुंभ मेले से पहले दो नई बसें मिलने की उम्मीद हैं। नई बसों के मिलने के बाद यातायात सुगम हो सकेगा। इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम सिंह का कहना है दिसंबर माह तक नई बसों के मिलने की उम्मीद है। कुंभ मेले को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डिपो में कुल 44 बसें हैं। कुंभ मेले से पहले दो नई बसें मिलने की उम्मीद है। कुंभ मेले में 28 रोडवेज बसें चलाने की तैयारी है। - नागेंद्र पांडेय, एआरएम- विंध्यनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें