फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, मंत्री नंद गोपाल नंदी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
ाबर्ट्सगंज में प्रदर्शन करते जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान महासचिव आशीष सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा इस तरह की अशोभनीय बातें करना निंदनीय है। संतोष सिंह चंदेल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राजा भैया पर अशोभनीय टिप्पणी की।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सोनेंद्र सिंह रघुवंशी, अखिलेश सिंह, अनूप कुमार सिंह, अजीत कनौजिया, चंदन पांडेय, मनीष कुमार, विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, नीतू सिंह, सीता गुप्ता, अजीत कुमार यादव, शेखावत, सचिन शुक्ला ,जमालुद्दीन खान, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें