फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः लकड़ी काटने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बैरपुर के जंगल में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर के जंगल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लकड़ी काटने गए बच्चा राम (42) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद जुगैल थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव निवासी बच्चा राम गांव के समीप जंगल में लकड़ी काटने गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। रात में ही परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह जंगल में मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को जिला अस्पताल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम किया। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें