सोनभद्र। जिले में शनिवार को 11 महिलाओं समेत 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3386 हो गई है। पूर्व में संक्रमित लोगों में से 31 लोग शनिवार को इस्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 3078 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 261 हो गए हैं।
टीम ने शनिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों का सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1783 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1777 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 34 पॉजिटिव और 1743 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 136233 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 134715 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3386 पाजिटिव और 131329 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1518 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 34 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 261 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 15 की मौत सोनभद्र और 32 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।