फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः आठ लेखपालों का बदला कार्यक्षेत्र, दुद्धी व सदर तहसील क्षेत्र में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिल के रॉबर्ट्सगंज व दुद्धी तहसील क्षेत्र में कार्यरत आठ लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही लेखपालों को राजस्व के लंबित मामलों का निस्तारण करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बताया कि दुद्धी तहसील में तैनात लेखपाल संतोष कुमार द्विवेदी को केकराही में तैनाती दी गई है। इन्हें तहसील भूलेख अनुभाग में कम्प्यूटरीकरण संबंधी कार्य के लिए संबद्ध किया गया है। सुभांव के लेखपाल संजीव श्रीवास्तव को केकराही में नवीन तैनाती दी गई है। इसके साथ ही बढ़ौली का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
तिलौली के लेखपाल बृजबिहारी मौर्य को बेलकप, मकरीबारी के लेखपाल मकरीबारी के साथ तिलौली का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। गोटीबांध के लेखपाल सुधीर पटेल का चिचलिक, नंदना में तैनात मनोज सिंह को गोटीबांध का लेखपाल बनाया गया है। मनोज अपने कार्य के साथ नंदना का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। इनका भूलेख कम्प्यूटर अनुभाग से संबद्धीकरण समाप्त कर दिया गया है। वहीं कोदई के लेखपाल रत्नेश शुक्ला को मधुपुर में तैनाती मिली है। ओड़ौली (जमसोकर) की लेखपाल अनीता गुप्ता को भरुहा का कार्यभार सौंपा गया है। शिवाजी लेखपाल को अपने कार्य के साथ-साथ ओड़ौली क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें