राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा सोनभद्र में बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं से बैक पेपर के नाम पर मनमाना शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
छात्रों का कहना था कि द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं से बैक पेपर के नाम पर एक पेपर के लिए 700 रुपये और दो पेपर के लिए 1200 रुपये लिया जा रहा है। यह विद्यार्थियों का शोषण है। कोरोना काल में बेरोजगारी की मार झेल रहे अभिवावकों व छात्रों पर यह अतिरिक्त बोझ है। इस पर रोक नहीं लगी तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
जिला उपाध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा व पूर्व कला संकाय अध्यक्ष राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि जब पेपर ही नहीं हुआ तो छात्र-छात्राओं से किस बात के पैसे लिए गए। इस दौरान छात्र नेता रवि प्रकाश पांडेय, रामबली यादव, अंकित तिवारी, वैभव सिंह, महासचिव आशीष कश्यप, ऋषभ सिंह, नगर अध्यक्ष शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।