फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पटरी से उतरी बीसीएम मशीन और बोगी, बड़ा हादसा होने से बचा, यातायात बाधित

Mon, 09 Aug 2021 11:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोमवार की शाम लगभग पांच बजे रेणुकूट रेलवे स्टेशन से ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ओबरा जा रही बीसीएम मशीन और एक बोगी हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में रेणुकूट रेलवे स्टेशन से ओबरा के लिए निकली बीसीएम मशीन ट्रेन स्टेशन के चंद किलोमीटर आगे ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मशीन का इंजन और एक बोगी पटरी से उतरने से हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन पटरी से बोगी उतरने से यातायात बाधित हो गया है। रेलवे कर्मी आवागमन बहाल करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार की शाम लगभग पांच बजे रेणुकूट रेलवे स्टेशन से ट्रैक मेंटेनेंस के लिए ओबरा जा रही बीसीएम मशीन और एक बोगी हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप पटरी से उतर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक के अनुसार बीसीएम मशीन के किसी पार्ट के गिर जाने के कारण हादसा हुआ है।

घटना के बाद गोमो से चलकर चोपन जा रही पैसेंजर को रेणुकूट रोक दिया गया। बीसीएम मशीन के साथ दो बोगी और दो इंजन लगे हुए थे। हादसे में मशीन और एक बोगी पटरी से उतर गई है। हादसे के वक्त हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग बंद था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी तेज थी। रेणुकूट क्षेत्र के यातायात निरीक्षक राकेश सिंह ट्रैक को बहाल कराने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि दो घंटे के अंदर रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा। वहीं धनबाद रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यातायात बहाल किया जा रहा है उसके बाद हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें