ाबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर मटका फोडकर विरोध करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। बढ़ौली चौक पर मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए गद्दी छोड़ने की मांग की।
आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से शुरू किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में राज्यों को एक लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था। इसमें हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी जनता के हक के पैसे और विकास के धन की चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला प्रभारी जयशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि पाइप आपूर्ति करने वाली कंपनी पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप मढ़ा तो जिला महासचिव रमेश गौतम ने नाली निर्माण, पंप हाउस और मिट्टी खोदाई, रोड कटिंग के कार्यों में अनियमितता की बात कही।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा ने कहा कि योगी सरकार को जनता 2022 में इसका जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, शुभम मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, ललित, सुदामा, सुरेंद्र सिंह, तौकीर अहमद खान, राजकुमार मौर्य, शंभूनाथ, सुभाष, शाहिद अली, सलमान अली, चंदन आदि शामिल रहे।