फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः ढाई लाख बच्चों को मिलेगा जूता-मोजा और ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को इस बार जूता-मोजा और ड्रेस का वितरण नहीं होगा। इसके बदले उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए बच्चों का ब्योरा जुटाने में लगा हुआ है। पहले चरण में कुल 2.48 लाख बच्चों के अभिभावकों को धनराशि मिलेगी। प्रति छात्र 1050 रुपये की दर से धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नि:शुल्क जूता-मोजा, ड्रेस आदि का वितरण सरकार की ओर से किया जाता रहा है। इसमें अक्सर गड़बड़ियों की शिकायत मिलती रही है। कभी जूता-मोजा का साइज गड़बड़ हो जाता था, कभी ड्रेस की गुणवत्ता खराब होती थी। वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने इस बार सीधे अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने का निर्णय लिया है। जिले में चालू सत्र में 2.63 लाख छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। इसमें 2.44 लाख बच्चों का विवरण पोर्टल पर अपलोड है। करीब चार हजार अन्य बच्चों का भी पोर्टल पर ब्योरा फीड करने की प्रक्रिया चल रही है। इनके अभिभावकों से बैंक खाता, आधार नंबर आदि का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। फीडिंग के बाद उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। योजना का लाभ 30 सितंबर तक नामांकन कराने वाले बच्चों को ही मिलेगा।
डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में जूता-मोजा, ड्रेस का पैसा भेजा जाना है। इसके लिए सभी बच्चों का ब्योरा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। पहले चरण में 2.48 लाख बच्चों को लाभ दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें