फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसी की मां बीमार तो किसी का बेटा, 120 शिक्षकों ने मांगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयाें में अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन देने का आज अंतिम दिन है। अब तक जिले में 120 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें 75 सहायक अध्यापक और 45 प्रवक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

अन्यत्र तबादला चाहने वाले शिक्षकों की ओर से तरह-तरह की दलील भी दी गई है। किसी ने अपनी मां को बेहद बीमार बताते हुए देखरेख के लिए तबादला की अपील की है तो किसी ने बेटे, पिता या अन्य किसी नजदीकी सदस्य की बीमारी का हवाला दिया है।
इसके अलावा पति या पत्नी के गैर जिले में कार्यरत होने के आधार पर तबादले के आवेदनों की संख्या भी अधिक है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इसके लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं। अंतिम तिथि चार जून है। तबादले के लिए विभागीय पोर्टल पर जिले में अब तक 120 आवेदन आए हैं। जिले में शिक्षकों की बेतहाशा कमी पहले से बनी हुई है।
ऐसे में इतनी संख्या में आए तबादले के आवेदनों ने विभागीय अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। यह शिक्षक रोज अपने आवेदन अग्रसारित कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय सहित अन्य उच्चाधिकारियों व नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।
एक तरफ नीति आयोग की ओर से बिना प्रतिस्थानीय के आए किसी शिक्षक का तबादला न करने को कहा गया है तो दूसरी ओर शासन की ओर से तय मानकों को पूरा करने वाले शिक्षकों को मनचाहे जगह के लिए तबादला स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग के सामने मुश्किल है कि अगर वह तबादले के आवेदन स्वीकृत करता है तो ज्यादातर स्कूल खाली हो जाएंगे। विद्यालय संचालन के जरूरी शिक्षक भी नहीं बचेंगे।

राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत एक महिला शिक्षक ने तबादले के लिए अपने पति के अन्यत्र तैनाती को कारण बताया है। प्रार्थना पत्र में कहा है कि पति पश्चिम यूपी के एक जिले में हैं। पति-पत्नी के अलग रहने से बच्चों की परवरिश प्रभावित हो रही है।

चोपन ब्लॉक के हाईस्कूल में तैनात शिक्षक ने अपनी मां की गंभीर बीमारी का कारण बताते हुए तबादला चाहा है। बताया कि इकलौता बेटा होने के कारण मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उसे गृह जिले में भेजा जाएगा तो वह मां का अच्छे से उपचार करा पाएगा।

तबादले के लिए ये हैं मानक
अंतर जनपदीय तबादले का लाभ उन्हीं शिक्षकों को मिलना है, जिनकी तैनाती 31 मार्च 2022 से पहले की है। दिव्यांगता के आधार पर 20, पति-पत्नी के अन्यत्र तैनाती पर 20, गंभीर रूप से परिवार या बच्चों की बीमारी की दशा में 15, सेवानिवृत्ति आयु से दो वर्ष की सेवा शेष रहने पर 15 अंक भारांक के रूप में मिलेंगे। इसी तरह जिन शिक्षकों पर लघु दंड की कार्रवाई हुई है उनके पांच अंक और वृहद दंड की स्थिति में 10 अंक कम कर दिए जाएंगे। अगर एक ही विद्यालय से कई आवेदन आए हैं तो वहां की आवश्यकताओं का परीक्षण कर और प्रतिस्थानीय की उपलब्धता के बाद ही तबादला आवेदन स्वीकृत किया जाना है। किसी भी विद्यालय से 10 प्रतिशत से अधिक आवेदन अग्रसारित नहीं किया जाएगा।

जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। तबादले के लिए मानवीय पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है, लेकिन स्कूलों के सुचारू संचालन की व्यवस्था को बनाए रखना है। विभागीय नियमों पर गहन परीक्षण के बाद ही तबादले के आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे। सभी प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर से भी आवेदन अग्रसारित करने से पहले तय मानकों की अच्छे तरह से जांच कर लें। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें